Latest News
नागपुर में राष्ट्र सेविका समिति का विजयादशमी उत्सव, महिलाओं की आंतरिक शक्ति और युवाओं में संस्कार निर्माण पर जोर- शांताक्का जी    ||     सनातन परंपरा के मूल में सेवा, सदाचार, करुणा, आत्मानुशासन जैसे जीवन मूल्य निहित हैं – डॉ. कृष्ण गोपाल जी    ||     समाज को संगठित कर राष्ट्रहित में निःस्वार्थ भाव से कार्य करना ही संघ कार्य का ध्येय: डॉ. कृष्ण गोपाल जी    ||     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी, सुनील आंबेकर जी और रघुनंदन जी ने किया माजुली का भ्रमण, सत्राधिकारों से की भेंट और कला-संस्कृति की ली जानकारी    ||     नागपुर में 20 अक्टूबर को संघ का श्री विजयादशमी उत्सव, डॉ. मोहन भागवत जी करेंगे उद्बोधन    ||    

भारत ने अपनी समृद्धि का उपयोग विश्व कल्याण के लिए किया है - सुनील आंबेकर

IVSK

कॉस्टीट्यूशन क्लब में रश्मि सामंत की लिखी पुस्तक A Hindu In Oxford का विमोचन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने किया।

कॉस्टीट्यूशन क्लब में रश्मि सामंत की लिखी पुस्तक A Hindu In Oxford का विमोचन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि सुनील आंबेकर ने कहा कि A Hindu In Oxford में रश्मि सामंत ने अपने संघर्ष की कहानी लिखी है। ये पुस्तक संघर्ष करने वाले युवाओं को प्रेरणा देने का काम करेगी। पहले भी युवा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में में पढ़ने के लिए गए हैं और स्वाधीनता के लिए उन्होंने भारत का झंडा उठाया है। जब कभी भारत पर संकट आया तो वहां गए भारतीयों ने ब्रिटेन की धरती से ही भारत माता की जय बोली है। उन्होंने कहा कि हमें भारत, राष्ट्र और संस्कृति पर हमेशा गर्व करना चाहिए।

आगे सुनील आंबेकर ने कहा कि हमारे राष्ट्र की धारणा विश्व कल्याण की रही है। भारत एक ऐसा राष्ट्र है जिसने अपनी समृद्धि का उपयोग विश्व कल्याण के लिए किया है। अनेक आक्रमणों के बाद भी भारत अपनी संस्कृति को संरक्षित करते हुए आगे बढ़ता रहा है। उन्होंने कहा कि जो स्वतंत्रता के विरोधी हैं, जो सह अस्तित्व के विरोधी है वो एकतरफा विश्व को देखते हैं, आज ऐसी संस्कृति और विचार की आवश्यकता है जो सह-अस्तित्व में विश्वास करता हो। ये काम भारत कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोलोनाइज़ माइंड के लोगों और विदेशी दासता प्रभावित लोगों से अब मुक्त होने की आवश्यकता है।

उन्होने एक प्रश्न उठाते हुए कहा कि जब मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई किया जाता है तो ये सेकुलर है ? बंबई का नाम बदलकर मुंबई किया जाता है तो ये सेकुलर है लेकिन जब इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया तो ये कम्युनल हो गया ?

इस मौके पर केद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने A Hindu In Oxford  पुस्तक के बारे में बात करते हुए कई पक्षों को उजागर किया कि किस तरह रश्मि सामंत ने अपने संघर्ष को अपनी इस पुस्तक में लिखा है। उन्होंने कहा कि आज भारत की खूबियों को दुनिया स्वीकार कर रही है। साथ ही इस मौके पर स्मृति ईरानी ने बताया कि इस बार 4314 मुस्लिम महिलाएं बिना पुरुषों के अकेली हज यात्रा करके वापस लौटी हैं। ऐसा इस सरकार में पहली बार हुआ है।

इससे पहले A Hindu In Oxford पुस्तक की लेखिका रश्मि सामंत ने ऑक्सफोर्ड में आई कठिनाइयों और संघर्ष के बारे में विस्तार से बताया। पुस्तक को गरुड़ प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। आप को बता दें रश्मि सामंत ब्रिटेन में आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष चुनी गईं थीं। उनकी कहानी अदम्य साहस औपनिवेशीकरण, नस्लभेद और भेदभाव पर विजय का एक अनोखा उदाहरण है।

 

Related Posts you may like

इंद्रप्रस्थ संवाद - नवीन अंक