Latest News
नागपुर में राष्ट्र सेविका समिति का विजयादशमी उत्सव, महिलाओं की आंतरिक शक्ति और युवाओं में संस्कार निर्माण पर जोर- शांताक्का जी    ||     सनातन परंपरा के मूल में सेवा, सदाचार, करुणा, आत्मानुशासन जैसे जीवन मूल्य निहित हैं – डॉ. कृष्ण गोपाल जी    ||     समाज को संगठित कर राष्ट्रहित में निःस्वार्थ भाव से कार्य करना ही संघ कार्य का ध्येय: डॉ. कृष्ण गोपाल जी    ||     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी, सुनील आंबेकर जी और रघुनंदन जी ने किया माजुली का भ्रमण, सत्राधिकारों से की भेंट और कला-संस्कृति की ली जानकारी    ||     नागपुर में 20 अक्टूबर को संघ का श्री विजयादशमी उत्सव, डॉ. मोहन भागवत जी करेंगे उद्बोधन    ||    

दिल्ली में सेवा भारती द्वारा चलाया जा रहा डायलिसिस केंद्र

IVSK

​सेवा भारती अशोक विहार डायलिसिस केंद्र का पत्ता - बडेरा भवन B-1/4 अशोक विहार फेस 2 दिल्ली 110052  सत्यवती कॉलेज के सामने। दूरभाष - 98116 24624

सेवा भारती तिलक नगर डायलिसिस केंद्र का पत्ता – कात्याल मंदिर। दूरभाष - 80764 21932

भौतिकवाद की अंधी दौड़ में भागती हुई जिंदगी कभी-कभी अचानक से रुक जाती है जब हम अस्वस्थ हो जाते हैं। तरह-तरह के फास्ट फूड एवं प्रोसेस्ड फूड खाने का सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है, जिसकी वजह से किडनी खराब होने की आशंका बढ़ जाती है।

किडनी खराब होने पर डायलिसिस करवाना सबसे खर्चीला काम है, जिसके लिए सरकारी अस्पतालों में लंबी कतारे लगी हुई है, जहां पर इंतजार करते-करते रोगी परेशान हो जाता है या फिर अपना इलाज करवाना ही छोड़ देता है। प्राइवेट अस्पतालों में डायलिसिस काफी महंगा है जिसका खर्चा आम लोग वहन नहीं कर सकते।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए सेवा भारती ने बस्ती में रहने वाले अभावग्रस्त, वंचित तथा पीड़ित लोगों के लिए डायलिसिस यूनिट का प्रारंभ किया।

दिल्ली के अशोक विहार में सेवा भारती द्वारा डायलिसिस केंद्र चलाया जा रहा है, यहां पर 17 बेड की सीटिंग है, एक डायलिसिस में 4 घंटे कम से कम लगते हैं पूरे दिन में चार सीटिंग में डायलिसिस होती है। तथा अन्य जांच भी की जाती है जैसे रेडियोलॉजी व रक्त संबंधी जांच की भी उपलब्धता है।

इसके अलावा एक डायलिसिस यूनिट तिलक नगर में भी सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहा है, यहां पर भी 10 बेड की सिटिंग है। सेवा भारती के दोनों केदो पर बाजार से कम रेट पर डायलिसिस की जाती है।

इन दोनों डायलिसिस केंद्र में दानदाताओं तथा सेवा भारती के कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय से मात्र ₹900 में डायलिसिस किया जाता है।

आप यदि इस सेवा का लाभ लेना चाहते है तो यहाँ दिए पत्ते तथा फोन नंबर पर संपर्क कर सकते है।

अशोक विहार केंद्र में अभी तक लगभग 9877 मरीजों की डायलिसिस की जा चुकी है तथा 13553 मरीजों को रेडियोलॉजी का जांच लाभ मिल चुका है। 11613 मरीज के पैथ लैब विभाग के द्वारा टेस्ट किया जा चुके हैं।

यह सभी कार्य सहयोगी दानदाताओं के माध्यम से किया जाता है।

 

Related Posts you may like

इंद्रप्रस्थ संवाद - नवीन अंक