Latest News
नागपुर में राष्ट्र सेविका समिति का विजयादशमी उत्सव, महिलाओं की आंतरिक शक्ति और युवाओं में संस्कार निर्माण पर जोर- शांताक्का जी    ||     सनातन परंपरा के मूल में सेवा, सदाचार, करुणा, आत्मानुशासन जैसे जीवन मूल्य निहित हैं – डॉ. कृष्ण गोपाल जी    ||     समाज को संगठित कर राष्ट्रहित में निःस्वार्थ भाव से कार्य करना ही संघ कार्य का ध्येय: डॉ. कृष्ण गोपाल जी    ||     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी, सुनील आंबेकर जी और रघुनंदन जी ने किया माजुली का भ्रमण, सत्राधिकारों से की भेंट और कला-संस्कृति की ली जानकारी    ||     नागपुर में 20 अक्टूबर को संघ का श्री विजयादशमी उत्सव, डॉ. मोहन भागवत जी करेंगे उद्बोधन    ||    

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

IVSK

इस स्वास्थ्य जाँच शिविर में सभी लोगों के बीपी, शुगर व बी एम डी की जांच की गई। 205  लोगो की निःशुल्क ईसीजी की गई। नजर के पास के चश्में निःशुल्क वितरित किए गए।

श्री सनातन धर्म मंदिर सी ब्लॉक मानसरोवर गार्डन द्वारा रविवार 15 जनवरी 2023 को एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मंदिर के सेवादार बंधुओं द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ शिविर प्रारंभ हुआ।  इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 292 महिलाओं व पुरुषों की स्वास्थ्य जांच की गई।

इस स्वास्थ्य जाँच शिविर में सभी लोगों के बीपी, शुगर व बी एम डी की जांच की गई। 205  लोगो की निःशुल्क ईसीजी की गई। नजर के पास के चश्में निःशुल्क वितरित किए गए।

शिविर में राजीव गांधी केंसर अस्पताल रोहिणी द्वारा महिलाओं व पुरुषों की कैंसर स्क्रीनिंग की गई। बी एल के मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों  द्वारा ह्रदय रोग, सामान्य रोग, फिजियोथेरेपी परामर्श, डाइटीशीयन परामर्श दिया गया। सेंटर फॉर साइट से आए डॉक्टरों द्वारा नेत्र जांच की गई। विवेकानंद मेडिकल मिशन द्वारा दांतों की जाँच की गई।  महर्षि चरक मेडिकल सेंटर मान सरोवर गार्डन ने महिलाओं व पुरषों की ई सी जी जाँच में अतुलनीय योगदान दिया।

 

Related Posts you may like

इंद्रप्रस्थ संवाद - नवीन अंक