Latest News
नागपुर में राष्ट्र सेविका समिति का विजयादशमी उत्सव, महिलाओं की आंतरिक शक्ति और युवाओं में संस्कार निर्माण पर जोर- शांताक्का जी    ||     सनातन परंपरा के मूल में सेवा, सदाचार, करुणा, आत्मानुशासन जैसे जीवन मूल्य निहित हैं – डॉ. कृष्ण गोपाल जी    ||     समाज को संगठित कर राष्ट्रहित में निःस्वार्थ भाव से कार्य करना ही संघ कार्य का ध्येय: डॉ. कृष्ण गोपाल जी    ||     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी, सुनील आंबेकर जी और रघुनंदन जी ने किया माजुली का भ्रमण, सत्राधिकारों से की भेंट और कला-संस्कृति की ली जानकारी    ||     नागपुर में 20 अक्टूबर को संघ का श्री विजयादशमी उत्सव, डॉ. मोहन भागवत जी करेंगे उद्बोधन    ||    

सेवा भारती द्वारा 100 विवाह कार्यक्रम का आयोजन

IVSK

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सेवा भारती द्वारा दिल्ली में 16 अलग अलग स्थानों पर कुल 100 सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए गए। पिछले 20 वर्षों से सेवा भारती लगातार इस प्रकार के सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिसमें 1700 से अधिक की संख्या में विवाह सम्पन्न हुए हैं।

नई दिल्ली। 26 जनवरी। सामाजिक एकता, समरसता का सन्देश समाज तक पहुंचे जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आए इसके लिए सेवा भारती प्रयास निरंतर रहता है, इसी श्रंखला में वसंत पंचमी पर सेवा भारती दिल्ली ने वंचित वर्ग के लिए दिल्ली में 100 विवाह कार्यक्रम आयोजित किये। समाज में काम कर रही सेवा भारती एक ओर उपेक्षित वर्ग के सामाजिक उत्थान के प्रति निरंतर प्रगतिशील है तो दूसरी ओर इस समाज को अपने दम पर आत्मनिर्भर बनाने के सभी प्रयासों के बीच विशेष रूप से चलाये जा रहे सामूहिक विवाह समारोह की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। जो हर वर्ष के वैवाहिक आवेदनों के साथ-साथ आयोजन स्थलों की संख्या में लगभग दुगने से भी ज्यादा है।

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सेवा भारती द्वारा दिल्ली में 16 अलग अलग स्थानों पर कुल 100 सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए गए। पिछले 20 वर्षों से सेवा भारती लगातार इस प्रकार के सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिसमें 1700 से अधिक की संख्या में विवाह सम्पन्न हुए हैं।

सेवा भारती दिल्ली के महामंत्री सुशील गुप्ता के अनुसार “जाति, भाषा, क्षेत्र, मत-संप्रदाय, ऊँच-नीच, अमीर-गरीब आदि के नाम पर बिखरे हुए समाज को एक सूत्र में पिरोने के प्रयास का नाम ही सेवा भारती है। समाज में एक ओर जहाँ वंचित-उपेक्षित वर्ग है, वहीं दूसरी ओर ज़िम्मेदार व संस्कारित संपन्न समाज भी है। दोनों के बीच की कड़ी का दूसरा नाम ही सेवा भारती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन व संस्कार के माध्यम से आज के सेवित जन आने वाले कल के सेवक बनें। सेवा भारती इसी उद्देश्य की पूर्ति में पिछले 43 वर्षों से प्रयासरत है।

ये सामूहिक विवाह मात्र दो वंचित परिवारों का मिलन ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सकारात्मक सोच व वंचित समाज के लिये एकजुट होकर खड़े रहने की मिसाल को भी दर्शाता है। ये दर्शाते हैं कि सभी कार्य सरकार नहीं कर सकती और समाज के अपने कर्तव्य भी हैं और इसकी शक्ति भी असीमित है।

सोलह स्थानों पर हुए इन विवाह समारोहों में इन सभी बातों की स्पष्ट झलक दिखाई पड़ी। सेवा कार्य कर रहे सभी कार्यकर्ताओं व परिवारों का आभार जताया जो सेवा भारती के अभियान का हिस्सा बने। सेवा भारती समाज के उन सहयोगी व दानदाताओं का विशेष आभार प्रकट करती है, जिनके योगदान से आज का आयोजन सफल बना।

 

Related Posts you may like

इंद्रप्रस्थ संवाद - नवीन अंक