आरएसएस के बारे में झूठा समाचार प्रकाशित करने वाले समाचारपत्रों एवं चैनलों के खिलाफ FIR दर्ज

IVSK

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रान्त के प्रान्त प्रचार प्रमुख डॉ. अशोक कुमार दुबे की शिकायत पर लखनऊ के हजरत गंज थाना में समाचार पत्र दैनिक भास्कर एवं हरिभूमि तथा समाचार चैनल न्यूज़ 24 के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। FIR में प्रबंधन के साथ – साथ दैनिक भास्कर के अयोध्या संवाददाता को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे तथ्यहीन, गलत एवं भ्रामक समाचार प्रकाशित करने वाले समाचारपत्रों एवं न्यूज़ चैनलों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रान्त के प्रान्त प्रचार प्रमुख डॉ. अशोक कुमार दुबे की शिकायत पर लखनऊ के हजरत गंज थाना में समाचार पत्र दैनिक भास्कर एवं हरिभूमि तथा समाचार चैनल न्यूज़ 24 के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। FIR में प्रबंधन के साथ – साथ दैनिक भास्कर के अयोध्या संवाददाता को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

गौरतलब है की दैनिक भास्कर ने 14 फरवरी को अपनी वेबसाइट पर एक समाचार प्रकाशित किया था जिसमे कहा गया था की अयोध्या में आरएसएस अपना नया मुख्यालय बनाने जा रहा है जो नागपुर से 100 गुणा बड़ा होगा और इसके लिए संघ ने टाउन शिप से 100 एकड़ जमीन मांगी है। उसी दिन न्यूज़ 24 ने भी इसे प्रकाशित एवं प्रसारित किया।

यह समाचार पुर्णतः गलत, भ्रामक, तथ्यों से परे तथा कोरी कल्पना पर आधारित है जिसका सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रान्त के प्रान्त प्रचार प्रमुख डॉ. अशोक कुमार दुबे ने तुरंत समाचार पत्रों एवं चैनलों को इस तथ्यहिन एवं शरारतपूर्ण समाचार को लेकर सचेत किया तथा संघ की तरफ से एक खंडन भी जारी किया।

संघ की तरफ से खंडन जारी होने के बाद भी दैनिक भास्कर ने 15 फरवरी 2023 को अपने दिल्ली संस्करण में वही झूठा समाचार प्रकाशित कर दिया। इससे स्पष्ट होता है की इस तथ्यहिन समाचार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति जनता भ्रान्ति फ़ैलाने के उद्देश्य से ही प्रकाशित किया गया है।

ऐसे में इसका समुचित क़ानूनी प्रतिकार आवश्यक हो गया था।

प्रस्तुत है दर्ज FIR की प्रति      

 

Related Posts you may like

इंद्रप्रस्थ संवाद - नवीन अंक