तिलक नगर में एक स्वास्थ्य एवं कुष्ट उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन समर्पण ट्रस्ट और सेवा भारती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। यह निशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर नवीनतम चिकित्सा मशीनों से सुसज्जित थी तथा इस स्वास्थ्य शिविर में मुफ्त दवा वितरण के साथ-साथ उच्च अस्पतालों में रेफरल सुविधा प्रदान करने की सुविधा भी उपलब्ध थी।
नई दिल्ली: सेवा भारती दिल्ली प्रान्त द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया जा रहा है।
इस क्रम में तिलक नगर में एक स्वास्थ्य एवं कुष्ट उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन समर्पण ट्रस्ट और सेवा भारती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। यह निशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर नवीनतम चिकित्सा मशीनों से सुसज्जित थी तथा इस स्वास्थ्य शिविर में मुफ्त दवा वितरण के साथ-साथ उच्च अस्पतालों में रेफरल सुविधा प्रदान करने की सुविधा भी उपलब्ध थी। स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों तथा नर्सिंग स्टाफ द्वारा सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवा भारती दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल ने कहा कि प्रेम और स्नेह हर रोग को ठीक करता है, यहां तक कि कुष्ठ रोग को भी। उन्होंने कहा कि मरीजों का विशेष देखभाल एवं प्यार उन्हें जल्दी ठीक होने की संभावना को बढ़ा देता है। श्री अग्रवाल ने कहा कि आज जो स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है इस तरह के प्रभावशाली पहल का समर्थन करने के लिए समाज के हर एक व्यक्ति को आगे आना चाहिए तथा सहयोग करना चाहिए।
श्री रमेश अग्रवाल ने कहा की पट्टी बंधना रक्षा सूत्र से कम नहीं है।

IVSK




