एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान द्वारा "हिंदुत्व : एक विमर्श" का लोकार्पण नई दिल्ली में 26 दिसंबर 2022 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री सुनील आंबेकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय जन संचार संस्थान के निदेशक प्रो. संजय द्विवेदी तथा पांचजन्य के संपादक श्री हितेश शंकर विशेष रूप से उपस्थित थे। एकात्म भवन में आयोजित इस पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. महेश चंद्र शर्मा ने की, पुस्तक के लेखक डॉ. इंदुशेखर तत्पुरुष हैं ।



