लोकभवन में आयोजित समारोह में पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2026 में राज्य में प्रथम दस स्थान (टॉप-10) प्राप्त करने वाले 134 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
कोलकाता,11 जून 2026। लोकभवन में आयोजित समारोह में पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2026 में राज्य में प्रथम दस स्थान (टॉप-10) प्राप्त करने वाले 134 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक एवं प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे।
विद्या भारती के लिए गौरव का विषय है कि राज्य के टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में विद्या भारती विद्यालयों के 13 छात्र शामिल हैं। विशेष यह कि शारदा विद्या मंदिर (बांग्ला माध्यम), सुदर्शनपुर, रायगंज (उत्तर दिनाजपुर) के छात्र ने पूरे पश्चिम बंगाल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2013 में स्थापित यह विद्यालय 2018 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त करने के बाद से शैक्षिक एवं संस्कारात्मक उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर है।

IVSK




