आज का दिन: शनिवार माघ कृष्ण सप्तमी विक्रम संवत 2079 युगाब्द 5124 तदनुसार 14 जनवरी 2023

IVSK

आज का दिन: शनिवार माघ कृष्ण सप्तमी विक्रम संवत 2079 युगाब्द 5124 तदनुसार 14 जनवरी 2023

आज का दिन: शनिवार माघ कृष्ण सप्तमी विक्रम संवत 2079 युगाब्द 5124 तदनुसार 14 जनवरी 2023

आज मकर संक्रांति है। सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।

मकर संक्रांति त्यौहार सूर्य देव को समर्पित है। जब सूर्य धनु से मकर राशि या दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर स्थानांतरित होता है, तब संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। संक्रांति का मतलब है, सूरज का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना है।

इस दिन भगवान सूर्य देव का अपने बेटे शनि देव से मिलन होता है। सूर्य देव एवं शनि देव का आपस में पिता और पुत्र का रिश्ता है। इन दोनों की आपस में बनती नहीं थी परंतु मकर संक्रांति का दीपक सा दिवस होता है जिसमें शनि देव की प्रिय राशि मकर राशि में सूर्य देव का प्रवेश होता है। मकर संक्रांति को हम एक पिता का अपने पुत्र से मिलने का त्यौहार भी मानते हैं।

 

इंद्रप्रस्थ संवाद - नवीन अंक