आज का दिन: रविवार माघ शुक्ल अष्टमी विक्रम संवत 2079 युगाब्द 5124 तदनुसार 29 जनवरी 2023

IVSK

आज का दिन: रविवार माघ शुक्ल अष्टमी विक्रम संवत 2079 युगाब्द 5124 तदनुसार 29 जनवरी 2023

आज का दिन: रविवार माघ शुक्ल अष्टमी विक्रम संवत 2079 युगाब्द 5124 तदनुसार 29 जनवरी 2023

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चौथे सरसंघचालक प्रोफ़ेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया की जन्म जयंती है।

रज्जू भैया का जन्म 29 जनवरी 1922 को एक बहुत बड़े परिवार में हुआ था। उनके पिता सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता थे। घर में हर तरह की सुख सुविधा थी मगर रज्जू भैया को भौतिकवादी वस्तुओं से कतई लगाव नहीं था। हालांकि वह भौतिक शास्त्र के उच्चकोटि के छात्र थे। एमएससी की प्रायोगिक परीक्षा में उन्होंने रमन इफेक्ट पर प्रयोग किया था जिसे देखकर सीवी रमन इतने प्रभावित हुए कि उन्हें 100 में से 100 अंक दिए। 1942 में रज्जू भैया का संघ के साथ नाता जुड़ गया था। एमएससी करने के साथ ही उन्होंने तय कर लिया था वह आजीवन संघ की सेवा करेंगे। 1943 में काशी में संघ के शिक्षावर्ग में वह संघ के सरसंघचालक पूजनीय श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी के संपर्क में आए। जिसके बाद गुरु जी के साथ उनका संबंध प्रगाढ़ होता चला गया। संघ के सर्वोच्च पद पर रहते हुए भी वह हमेशा सहज और सर्वसुलभ रहते थे।

 

इंद्रप्रस्थ संवाद - नवीन अंक