आज का दिन: शुक्रवार माघ कृष्ण षष्टी विक्रम संवत 2079 युगाब्द 5124 तदनुसार 13 जनवरी 2023
आज का दिन: शुक्रवार माघ कृष्ण षष्टी विक्रम संवत 2079 युगाब्द 5124 तदनुसार 13 जनवरी 2023
आज लोहड़ी है। सभी को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं।
शरद ऋतु के समापन का प्रतिक लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 14 जनवरी को मनाया जायेगा। पारंपरिक तौर पर लोहड़ी फसल की बुआई और उसकी कटाई से जुड़ा विशेष त्योहार है। इस दिन अग्नि में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाई जाती हैं। साथ ही दुल्ला-भट्टी की कहानी भी सुनी जाती है। यह त्योहार पूरे विश्व में मनाया जाता है। हालांकि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में ये त्योहार बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है।
इस दिन पंजाब और हरियाणा में नई फसल की पूजा करने की परंपरा है। वहीं रात के समय लोहड़ी जलाई जाती है। पुरुष लोहड़ी की आग के पास भांगड़ा करते हैं, वहीं महिलाएं गिद्दा करती हैं तथा सभी साथ मिलकर बहुत धूम-धाम से लोहड़ी मानते है।

IVSK


