सामाजिक समरसता के अखिल भारतीय संयोजक ने बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

IVSK

दिल्ली प्रांत के माननीय संघचालक डॉ अनिल अग्रवाल जी ने भी बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

14 अप्रैल 2026, दिल्ली सामाजिक समरसता के अखिल भारतीय संयोजक श्री श्याम प्रसाद जी ने बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती की निमित्त बाबा साहब अम्बेडकर के राष्ट्रीय स्मारक, 26 शामनाथ मार्ग पर जाकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनका कहना था, जहां बाबा साहब ने बैठकर संविधान रचना पर कार्य किया, धम्म जैसा साहित्य समाज को दिया, न्याय मंत्री के रूप कार्य किया, ऐसे स्थान पर अलग प्रकार का अनुभव हो रहा है। इस स्थान को देखकर लगता है कि बाबा साहब यहीं कहीं है।

श्याम जी के साथ दिल्ली प्रांत के माननीय संघचालक डॉ अनिल अग्रवाल जी ने भी बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

इस कार्यक्रम के बाद श्याम जी का रानी झांसी रोड पर स्थित अम्बेडकर भवन भी जाना हुआ। जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए, साथ ही वहां के प्रमुख बंधुओं से मिलना हुआ।

इस अवसर पर अलग अलग समाजों के बंधु बहनें भी रही व समरसता के लिए समाज में कार्य कर रहे डॉ शशांक, डॉ प्रदीप, रोहित जी जो धर्माचार्यों के माध्यम से समरसता का कार्य करते हैं, करोल बाग जिले के समाज सेवी और संघ के संघचालक अशोक सचदेवा जी भी उपस्थित रहे।

Related Posts you may like

इंद्रप्रस्थ संवाद - नवीन अंक