श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी दिवस पर मत्था टेका

IVSK

दिल्ली गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से गुरुद्वारा आनंदपुर  साहिब तक एक शहीदी यात्रा जा रही है, जो उन स्थानों से गुजरेगी जहां-जहां गुरुजी का शीश गया था। दिल्ली से आनंदपुर  साहब तक की इस यात्रा को आज अरुण कुमार जी ने फ्लैग ऑफ किया।

दिल्ली, 25 नवंबर। श्री गुरु तेग बहादुर जी 350वीं शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री अरुण कुमार जी ने आज (मंगलवार, 25 नवंबर 2025) गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में मत्था टेका। उन्होंने भाई सतीदास, भाई मतिदास एवं भाई दयाल के शहीदी स्थल पर भी मत्था टेका। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली प्रांत संघ चालक डॉ. अनिल अग्रवाल जी तथा प्रांत प्रचारक विशाल जी भी उपस्थित थे।

दिल्ली गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से गुरुद्वारा आनंदपुर  साहिब तक एक शहीदी यात्रा जा रही है, जो उन स्थानों से गुजरेगी जहां-जहां गुरुजी का शीश गया था। दिल्ली से आनंदपुर  साहब तक की इस यात्रा को आज अरुण कुमार जी ने फ्लैग ऑफ किया।

Related Posts you may like

इंद्रप्रस्थ संवाद - नवीन अंक