परम वीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने किया युवाओं का मार्गदर्शन

IVSK

हंसराज कॉलेज ने आईएमसीटीएफ के साथ मिलकर  21 फरवरी, 2024 को एक कार्यक्रम "परम वीर वंदन" का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भारत के बहादुर परमवीर चक्र विजेताओं के राष्ट्र प्रेम को समर्पित था, जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा में अपनी असाधारण बहादुरी और अटूट समर्पण के साथ समर्पित किया।

नई दिल्ली, 21 फरवरी। हंसराज कॉलेज ने आईएमसीटीएफ के साथ मिलकर  21 फरवरी, 2024 को एक कार्यक्रम "परम वीर वंदन" का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भारत के बहादुर परमवीर चक्र विजेताओं के राष्ट्र प्रेम को समर्पित था, जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा में अपनी असाधारण बहादुरी और अटूट समर्पण के साथ समर्पित किया।

इस कार्यक्रम में श्री गुणवंत कोठारी (राष्ट्रीय संयोजक, आईएमसीटीएफ), प्रो. बलराम पाणि (डीन ऑफ़ कॉलेजेस, दिल्ली विश्वविद्यालय) की गरिमामयी उपस्तिथि रही। 

परम वीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वे अब तक सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र (19 साल)  पाने वाले भारतीय सेना के अदम्य साहस की मिसाल हैं। योगेंद्र जी ऐसे योद्धा हैं, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान टाइगर हिल को विजय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके उद्भोधन को सुन कर सभागार में सभी उनके  देश भक्ति के भाव के साथ उनके साहस एवं वीरता से अत्यंत प्रेरित हुए।

भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव जी ने कारगिल युद्ध के समय अपने अदम्य साहस व शौर्य के बारे में श्रोताओं को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह विषम परिस्तिथियों में भी हम अपने साहस व जज्बे से किसी भी बड़ी से बड़ी समस्या का सामना कर सकते हैं।

श्री गुणवंत कोठारी जी  (राष्ट्रीय संयोजक, आईएमसीटीएफ) ने अपने 50 वर्षो से अधिक के समाजसेवा कार्यो व अपने अनुभवों को श्रोताओं के साथ साझा किया। उन्होंने यह भी बताया की किस तरह से हम छोटे छोटे कार्यों से भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकते हैं।

प्रो. बलराम पाणि (डीन ऑफ़ कॉलेजेस, दिल्ली विश्वविद्यालय) ने भी इस बात पर जोर दिया कि कैसे हम अपने मजबूत इरादों  एवं समर्पण से बड़ी से बड़ी समस्याओं का सामना कर सकते हैं। 

हंसराज कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रमा ने श्रोताओं के मन में देशभक्ति का जज्बा बनाए रखने पर जोर दिया।  उन्होंने बताया की किस तरह हमारे छोटे छोटे प्रयास हमारे देश को महान राष्ट्र बनाने में योगदान देते हैं।

अंत में कार्यक्रम संयोजक गुरुदत्त राव,सहायक प्रोफेसर, गणित विभाग, हंसराज कॉलेज ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में समय देने के लिए श्री गुणवंत कोठारी (राष्ट्रीय संयोजक, आईएमसीटीएफ), प्रो. बलराम पाणि (डीन ऑफ़ कॉलेजेस, दिल्ली विश्वविद्यालय), परम वीर चक्र विजेता श्री योगेंद्र सिंह यादव, श्री विष्णु शंकर (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, आईएमसीटीएफ), श्री अनुपम भटनागर, श्री अरुण शर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों  का आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम में 400 से अधिक विद्यार्थियों व अन्य कॉलेज से आए प्राध्यापकों की उपस्तिथि रही। कार्यक्रम सहसंयोजक श्री राम प्रताप एवं मंच संचालक श्री भारत कुमार ने कार्यक्रम को सफल  बनाने में विशेष सहयोग दिया। आयोजन समिति में  कपिल कुमार, श्री कालू राम मीणा, श्री अजीत, श्री ओम प्रकाश मीणा की उपस्तिथि रही|

 

Related Posts you may like

इंद्रप्रस्थ संवाद - नवीन अंक

लोकप्रिय