Latest News

नागपुर में 20 अक्टूबर को संघ का श्री विजयादशमी उत्सव, डॉ. मोहन भागवत जी करेंगे उद्बोधन

IVSK

20 अक्टूबर को रेशिमबाग, नागपुर में होगा श्री विजयादशमी उत्सव, डॉ. मोहन भागवत जी का उद्बोधन; संजय गुप्ता, जगदीप धनखड़ और यानिव रेवाच सहित विशिष्ट अतिथियों की रहेगी उपस्थिति

नागपुर। अपनी हिन्दू परंपरा में श्री विजयादशमी का पावन पर्व सामूहिक शक्ति जागरण का उत्सव है। इस पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नागपुर महानगर का श्री विजयादशमी उत्सव प्रतिवर्ष के अनुसार आयोजित किया गया है। दैनिक जागरण के मुख्य संपादक संजय जी गुप्ता कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि रहेंगे तथा सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी का उद्बोधन प्राप्त होगा।

दिनांक: मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

पंचांग तिथि: आश्विन शुद्ध दशमी

समय: प्रातः 7:40 बजे

स्थान: रेशिमबाग, नागपुर

संघ शताब्दी वर्ष समापन के इस श्री विजयादशमी उत्सव में आमंत्रित अतिथि पूर्व उप-राष्ट्रपति जगदीप जी धनखड़, और मुंबई में भारत के मध्य-पश्चिम (Midwest Bharat) क्षेत्र के इज़राइल के Consul General यानिव रेवाच (Yaniv Revach) रहेंगे।

 

Related Posts you may like

इंद्रप्रस्थ संवाद - नवीन अंक