अपने प्रकार के इस अनोखे आयोजन में समाज के सभी लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें कबड्डी, खो खो, रिंग, गैलरी, रिंग बास्केट की प्रतियोगिताएं रहीं। बच्चों के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं रहीं। फ्री मेडिकल कैम्प और साहित्य स्टाल थे।
वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में शहीदी जोड़ मेला प्रबन्धक समिति द्वारा शहीदी जोड़ मेला का आयोजन पीतमपुरा के अभिनव पब्लिक स्कूल में 25 दिसम्बर 2022 को किया गया।
अपने प्रकार के इस अनोखे आयोजन में समाज के सभी लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें कबड्डी, खो खो, रिंग, गैलरी, रिंग बास्केट की प्रतियोगिताएं रहीं। बच्चों के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं रहीं। फ्री मेडिकल कैम्प और साहित्य स्टाल थे।
इस आयोजन में एक अन्य आकर्षण था बचपन के खेल जहां लोग विभिन्न प्रकार के खेल जैसे गुल्ली डंडा, लट्टू कंचे, स्टापू, पिट्ठू, रस्साकशी, निम्बू दौड जैसे खेल खेल सकते थे बच्चों के लिए यह खण्ड नया था तो बड़ों के लिए अपने बचपन की सुनहरी यादों को ताजा करने का मौका, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम में एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया था जिसका विषय था शहीदी: गौरवमयी सिख परम्परा। समाज खास कर सिख समाज के वरिष्ठ विख्यात एवं सम्मानित वक्ताओं ने इस विषय पर अपने विचार रखे। गोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ जगबीर सिंह जी थे जिन्होंने सिख सम्प्रदाय और सनातन धर्म के बीच के सम्बंध को विस्तार से विभिन्न समझाया। जगबीर जी ने गुरबाणी पर डॉक्टरेट की हुई है तथा भटिंडा यूनिवर्सिटी के चान्सलर भी हैं।
गोष्टी में गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज के चेयरमैन व शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष श्री एम पी एस चड्ढा जी व अग्रसेन हॉस्पिटल के विख्यात सर्जन डॉ अनिल अग्रवाल जी की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के पश्चात लंगर प्रसाद का आयोजन भी किया गया था।

IVSK